छत्तीसगढ़

ट्रेन से सफर का प्लान है? रुकिए… रेलवे का बड़ा फैसला, 13 ट्रेनें रद्द, कई यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

नागपुर मंडल में तकनीकी कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक, 6 और 7 मार्च को कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

बिलासपुर। रंगों का त्योहार Holi खत्म होते ही लोग अब अपने कामकाज और शहरों की ओर लौटने लगे हैं। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। लेकिन इसी बीच ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल South East Central Railway के नागपुर मंडल में तकनीकी कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के चलते कुल 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 2 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक नागपुर मंडल के बोरतलाव–दरेकसा और गुदमा–गोंदिया रेल सेक्शन में गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाना है। इसी कारण 6 और 7 मार्च को इन रूटों पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य रेलवे ट्रैक और पुलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में अगर आप भी इन दिनों ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचकर आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button