देश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा की, कहा- सरकार 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के लिए कटिबद्ध…

रायपुर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन (16 दिसंबर 2024) को रायपुर में राज्य में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CRPF, ITBP, BSF) के प्रमुख भी उपस्थित थे. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी सुरक्षाबलों और एजेंसियों से मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की अपील की.

Related Articles

Back to top button