छत्तीसगढ़

वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम के साथ वार्षिक उत्सव समारोह संपन्न

सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि, राकेश अग्रवाल रहे समारोह के विशिष्ट अतिथि

रायगढ़ टॉप न्यूज 19 जनवरी। वैदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया व विशिष्ट अतिथि राकेश अग्रवाल ने समारोह का उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों के उत्साह और उनकी प्रतिभा की सराहना की। सांसद महोदय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी रचनात्मकता और कौशल प्रदर्शित करने का अद्भुत मंच प्रदान करते हैं।

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, संगीत, नाटक और विभिन्न प्रकार की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। नाट्य प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया और सामाजिक संदेश दिया।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दुष्यंत त्रिपाठी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों के लिए स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था की गई।

विद्यालय के चेयरमैन श्री आनंद अग्रवाल ने सभी अभिभावकों , शिक्षकों व छात्रों की प्रशंसा की। और कहा कि यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज के लिए भी एक संदेश था कि शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ बीजेपी नेता सुभाष पाण्डेय, पवन शर्मा भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button