देश

बंदरगाह पर भयानक विस्फोट का वीडियो वायरल, कई किमी दूर टूट गए खिड़कियों के शीशे

क्षिणी ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के शाहिद राजाई बंदरगाह पर एक बड़ा विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट इतना भयानक था कि कई किमी दूर तक इसका असर देखने को मिला। दूर के घरों के खिड़कियों के शीशे टूट गए, सामान बिखर गए और लोगों में हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में कम से कम 47 लोग घायल हुए हैं।

इस विस्फोट से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें असामान में उठे धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। शाहिद राजाई बंदरगाह पर मुख्य रूप से कंटेनर आते-जाते हैं, इसके साथ ही तेल टैंक और अन्य पेट्रोकेमिकल की सुविधाएं भी हैं।

हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर इतना बड़ा विस्फोट हुआ क्यों? रिपोर्ट्स की मानें तो राहत बचाव कार्य जारी है, घायलों को निकलाने और अस्पताल पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

यहां देखें इस विस्फोट से जुड़े वीडियो

Related Articles

Back to top button