छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं भूपेश बघेल, सिंहदेव सहित कई कांग्रेस नेता, विष्णुदेव साय ने फोन कर दिया न्योता

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानि 13 दिसंबर को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तैयारी जोरों पर चल रही है।

बताया जा रहा है कि विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हो सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज टेलीफोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी जोरों पर है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपीजी के सीनियर अधिकारी एडवांस टीम समेत साइंस कॉलेज मैदान को टेकओवर करने पहुंचे हें। सुरक्षा के लिए यहां 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तेनाती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button