देश

दिल्ली में 8 मार्च को लागू हो सकती है 2500 रुपए वाली महिला सम्मान योजना! बीजेपी ने क्या दिया संकेत

दिल्ली सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा दे सकती है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को 2500 रुपए देने का वादा किया था।

माना जा रहा है कि चुनाव जीतने के बाद अब दिल्ली सरकार अपने इसी वादे को 8 मार्च को पूरा कर सकती है। दरअसल

इस बारे में जब दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीखबर है कि भाजपा महिलाओं के सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में भाजपा महिलाओं को लेकर अपने सबसे बड़े वादे पर कुछ ऐलान कर सकती है।

वीरेंद्र सचदेवा ने बात की गई तो उन्होंने कहा, 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है और मुझे लगता है कि देश में हर दिन को महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम करने और उन्हें साथ लेकर चलने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा 8 मार्च की तारीख आने दीजिए, चीजें जल्द ही साफ हो जाएंगी।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कहा था कि रविवार को कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं से जो वादे किए गए, उन्हें पूरा किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली को लेकर हमने जो वादे किए हैं, वे पूरे होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार ने हमारे लिए खाली खजाना छोड़ा है, इसके बावजूद सभी किए गए वादे पूरे होंगे।

उन्होंने कहा था महिला सम्मान योजना को लेकर कई बैठकें कर चुके हैं। आज सरकार का खजाना खाली है। दिल्ली की महिलाओं के लिए हम जरूर लाएंगे, अपने वादे को शत प्रतिशत पूरा करेंगे। जनता की अपेक्षा को पूरी करना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही, जिन्होंने दिल्ली को लूटने का काम किया और ठगने का काम किया और जिस झूठ को प्रचारित करने का काम कर रहे हैं, उनका मुंह बंद करवाना हमारा काम है। जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button