खेल

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल क्यों छुपा रही है Board of Control for Cricket in India? सामने आई बड़ी वजह, फैंस का इंतजार अभी बाकी

28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, लेकिन अभी सिर्फ 20 मैचों का ही ऐलान; बाकी मुकाबलों की तारीखें चुनावों के बाद होंगी तय।


IPL 2026: कई दिनों की बेसब्री, इंतजार और उत्साह के बाद आखिरकार Indian Premier League 2026 के शेड्यूल का पहला हिस्सा सामने आ गया है। टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस के लिए राहत की खबर तो आई, लेकिन इसके साथ ही एक नया सस्पेंस भी खड़ा हो गया है।

दरअसल, Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने 11 मार्च को आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मुकाबलों का कार्यक्रम जारी किया है। यह सीजन 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा, लेकिन फिलहाल सिर्फ 16 दिनों का शेड्यूल ही सामने आया है। ऐसे में फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि बाकी मैचों की तारीखें आखिर कब घोषित होंगी।

कब जारी होगा बाकी मुकाबलों का शेड्यूल?

इस सवाल पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष Rajeev Shukla ने अहम अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा, वैसे ही आईपीएल के बाकी मुकाबलों का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

इस मैच से होगा टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के मशहूर M. Chinnaswamy Stadium में होगा। शुरुआती चरण में 12 अप्रैल तक लगातार मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें लगभग हर टीम 3 या 4 मैच खेल चुकी होगी।

चुनाव बन रहे हैं शेड्यूल में रुकावट

दरअसल इस साल Tamil NaduWest Bengal और Assam में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में भी आईपीएल के कई मैच आयोजित होने हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय में कोई समस्या न आए, इसलिए बीसीसीआई ने फिलहाल पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है।

इस पर राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि “IPL 2026 अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। हमने शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है और जैसे ही चुनावों की तारीखें घोषित होंगी, बाकी मुकाबलों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।”

अब फैंस को सिर्फ उस ऐलान का इंतजार है, जिसके बाद आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल एक साथ सामने आएगा। 🏏🔥

Related Articles

Back to top button