छत्तीसगढ़

CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास! लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कही बड़ी बात

महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक, मीराबाई चानू की ऐतिहासिक जीत पर बधाइयों का तांता

रायपुर, 27 जुलाई 2026। राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बन गई हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भारतीय खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय भी है।

उन्होंने कहा कि मीराबाई चानू की अटूट मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति ने एक बार फिर विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देता है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू की यह सफलता भारतीय खेल जगत की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों के अथक प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि मीराबाई चानू आगे भी अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करती रहेंगी और देश को ऐसे ही गौरवान्वित करती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button