छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल बनाए गए संसदीय समिति के सदस्य

रायपुर। लोकसभा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल दो प्रमुख संसदीय समिति में सदस्य बनाए गए हैं। उन्हें शिक्षा, महिला बाल विकास, युवा एवं खेल के साथ केमिकल एवं फर्टिलाइजर समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 वोट के अंतर से हराया था। लोकसभा चुनाव 2024 में बृजमोहन को 10 लाख 50 हजार 351 वोट मिले थे।

विदित हो कि बृजमोहन अग्रवाल 31 साल की उम्र में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद से वह 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में वे लगातार विधायक रहे। वे भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button