क्राइमदेश

 उत्तरप्रदेश : मां से मिलने गई तो ठनका पति का माथा, कमरे में बंद कर गर्म चिमटे से पत्नी के इन अंगों को दागा, वीडियो देख दहल उठेगा दिल

मेरठ। Husband Burnt His Wife : उत्तरप्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने अपने ही पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि उसका पति रोज मारपीट करता है और गंदी गालियां देता है। इतना ही नहीं उसके पति का व्यवहार उसके साथ हिंसक रहता है। वो आये दिन उसे तरह-तरह की यातनाएं देता है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

ये है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला मेरठ के चमन कॉलोनी का है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले लोहियानगर थाने के काशीराम में रहने वाले सलीम के बेटे नदीम से शादी हुई थी। उसकी 6 साल की एक बेटी है। उसके पति के साथ विवाद होने की वजह से वो डेढ़ साल से अपने मां के यहां रह रही थी। आरोपी तीन सितंबर को चमन कॉलोनी पंहुचा और पीड़ित महिला के साथ मारपीट करने लगा।

महिला के शरीर पर चोट के निशान

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे दो घंटे तक कमरे में बंद रखा और गर्म चिमटे से उसे जलाया। इतना ही नहीं उसे जलाने के बाद डंडे से उसकी पिटाई की। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। महिला ने आरोप लगाया कि वो डेढ़ साल से अपनी मां के साथ न्याय के लिए भटक रही है लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला। पुलिस भी उसकी नहीं सुनती है। पुलिस ने अभी तक कार्यवाई नहीं की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button