छत्तीसगढ़
भेंट-मुलाकात : करूद विधानसभा में चौपाल लगाएंगे सीएम भूपेश, जनता से लेंगे योजनाओं का फीडबैक, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को धमतरी जिले के कुरूद में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम सुबह 11:30 बजे कुरूद के लिए रवाना होंगे. 11:50 बजे वे कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर पहुंचेंगे. 11:55 को वे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण करेंगे. साथ ही गोबर पेंट उद्योग और वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन भी करेंगे और स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करेंगे.
सीएम भूपेश 12:20 बजे हंचलपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सेमरा गांव पहुंचेंगे. जहां वे प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद सीएम आम जनता से भेंट-मुलाकात के दौरान शासन कि योजनाओं फिडबैक लेंगे.



