छत्तीसगढ़

 ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ा वार! प्लांट गेट के बाहर खड़े मिले कबाड़ से लदे ट्रक-माजदा, पुलिस ने कसी नकेल

खरसिया में संदिग्ध हालात में खड़े दो वाहन बेनकाब, दस्तावेज न मिलने पर वैधानिक कार्रवाई — अवैध कबाड़ कारोबारियों को सख्त चेतावनी

रायगढ़। जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने खरसिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई पावर प्लांट के पास संदिग्ध हालत में खड़े कबाड़ से लदे ट्रक और माजदा वाहन पर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध कबाड़ के संग्रहण और परिवहन पर सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।


🔎 मुखबिर की सूचना और ताबड़तोड़ जांच

21 फरवरी 2026 की शाम थाना प्रभारी राजेश जांगड़े को सूचना मिली कि स्काई पावर प्लांट गेट के बाहर तीन संदिग्ध वाहन कबाड़ लोड कर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच में वाहन क्रमांक CG 13 N 7028 के चालक कुंभकरण सिदार से दस्तावेज मांगे गए। दस्तावेज वैध पाए जाने पर उसे जाने की अनुमति दे दी गई।


🚨 दो वाहन मिले संदिग्ध

मौके पर खड़े अन्य दो वाहन—

  • ट्रक क्रमांक OR 06 H 7626

  • माजदा वाहन क्रमांक CG 13 AZ 0819

में भारी मात्रा में कबाड़ लोड मिला। लेकिन दोनों वाहनों के पास कोई चालक या जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। तलाशी के दौरान कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए थाना खरसिया पुलिस ने वाहन स्वामियों और संपत्ति के विरुद्ध धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की।


⚠️ SSP का सख्त संदेश

SSP शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के संग्रहण और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चोरी और उससे जुड़े अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कठोर कदम उठाती रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन और आरक्षक अशोक सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button