छत्तीसगढ़
बिहार CRIME: दिनदहाड़े दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Crime: बिहार में एक बार फिर बदमाशों का खौफ देखने को मिला है. अररिया जिले में बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है और वह दैनिक अखबार के लिए काम करता था. बताया जा रहा है कि बदमाश इतने बेखौफ थे कि पहले वे विमल यादव के पहले घर पहुंचे. विमल ने जैसे ही उठकर घर का दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया. इसके बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना के बाद पुलिस को जानकारी दे दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

