छत्तीसगढ़
रायपुर: स्मार्ट सिटी कार्यालय में भाजपा पार्षद दल का हंगामा, बूढ़ा तालाब फुटपाथ निर्माण में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
रायपुर. बूढ़ा तालाब में सड़क और फुटपाथ ढहने के मामले को लेकर भाजपा पार्षदों ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड में जमकर हंगामा किया. इस दौरान सीओओ उज्ज्वल पोरवाल से भाजपा पार्षदों ने जमकर विवाद भी हुआ. भाजपाइयों ने ठेकेदार और अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की.
भाजपा पार्षद दल ने बूढ़ा तालाब में सड़क और फुटपाथ निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. भाजपाइयों ने कहा, निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण नवनिर्मित फुटपाथ सड़क समेत तालाब में समा गया था.



