छत्तीसगढ़

राजधानी में थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित डागा भवन में 28 लाख रूपये की चोरी करने वाले विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं 01 युवती सहित 03 गिरफ्तार….

रायपुर 29 मई 2023 : थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित डागा भवन में लाखों रूपये की चोरी करने वाले विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं 01 युवती सहित कुल 03 गिरफ्तार थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत जगन्नाथ मंदिर के सामने स्थित डागा भवन में दिये थे सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रूपये चोरी की घटना को अंजाम। आरोपी/अपचारी द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में चोरी की अन्य घटनाओं को भी दिया गया है अंजाम।प्राथमिकी दर्ज होने के 02 दिवस के भीतर पकड़ा गया आरोपियों/अपचारी को। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।घटना का मास्टर माईंड है विधि के साथ संघर्षरत् अपचारी बालक।अपचारी बालक एवं महिला आरोपी निधि मानिकपुरी रिश्ते में है भाई-बहन।आरोपी गौतम बघेल है निधि मानिकपुरी का प्रेमी।अपचारी बालक एवं आरोपी गौतम बघेल पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरणों में रह चुके हैं निरूद्ध।तीनों आरोपी/अपचारी से चोरी की सम्पूर्ण मशरूका सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम किया गया है जप्त।

आरोपियों/अपचारी से चोरी की अन्य 05 नग मोबाईल, फोन आधा किलोग्राम चांदी एवं नगदी रकम भी किया गया है जप्त ।जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 28,00,000 रूपये।आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 215/2023 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा चोरी के प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर की जा रही है कार्यवाही।

प्रार्थी प्रांजल डागा ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जगन्नाथ मंदिर के सामने डागा भवन गुढियारी रायपुर में परिवार सहित रहता है तथा प्रार्थी का स्वयं का वायम आटो के नाम से ई-रिक्शा डीलरशीप का दुकान है। 15.05.2023 को प्रार्थी सपरिवार घर में सोया था कि 16.05.2023 के सुबह करीब 08ः00 बजे जब प्रार्थी की पत्नि उसे बतायी कि कमरे में रखें आलमारी का ताला टूटा हुआ है एवं लाॅकर में रखें सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम नहीं है। जिस पर प्रार्थी कमरे में जाकर देखा तो आलमारी का बाहर हेण्डल खुला था आलमारी का लाकर टूटा हुआ था उसमें रखा सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के कमरे में प्रवेश कर आलमारी का लाॅकर तोड़कर आलमारी में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था।

जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 215/2023 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। लाखों रूपये चोरी की उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो थाना प्रभारी गुढ़ियारी तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button