छत्तीसगढ़

भिलाई:: बादशाह पर दांव लगाते गिरफ्तार हुए बेगम के 10 दीवाने, मेडिकल स्टोर के ऊपर सजी थी महफिल

भिलाई:  पूरे देश में एजुकेशन हब के तौर पर पहचान बनाने वाले ​छत्तीसगढ़ के ट्वीनसिटी दुर्ग-भिलाई को लोग जुआ सट्टा के नाम पर जानने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में महादेव बैटिंग एप का मामला पूरे देश में गूंजा था। इस एप्लीकेशन के संचालक भी भिलाई के रहने वाले हैं। दूसरी ओर आए दिन यहां से जुआरियों की टोली पकड़ रही है। कल देर रात भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस की टीम ने दबिश देकर 10 जुआरियों को बेगम बादशाह पर दांव लगाते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को भनक न लगे इसलिए जुआरियों ने मेडिकल स्टोर के ऊपर कमरे में अपनी महफिल सजाई थी, लेकिन पुलिस ने मुखबिरों से खबर पर दबिश देकर जुआरियों को धर दबोचा है।

बताया गया कि पुलिस की टीम ने मौके से 58 हजार रुपए नगद और 11 मोबाइल भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि हाल ही में दुर्ग के एक होटल में भी दबिश देकर पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें कई नामी लोग भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button