छत्तीसगढ़
धमतरी में 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, रिजल्ट आने के बाद से था दुखी
धमतरी. जिले में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक दिन पहले बुधवार को 12वीं का रिजल्ट आया था. बताया जा रहा कि छात्र दो विषयों में पूरक आया था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरी का है.
दानीराम साहू ने बताया कि उसके चचेरा भाई दिवाकर साहू 17 वर्ष पिता थानु राम गोपालपुरी में 12वीं का छात्र था. वह आर्ट विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था. परिणाम में वह अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में पूरक आ गया था. कल शाम तक वह अच्छा था, क्रिकेट भी खेला. गुरुवार सुबह परिवार के लोग रोजगार गारंटी में काम करने गए थे, तभी 7 से 9 बजे के बीच साड़ी का फंदा बनाकर दिवाकर ने आत्महत्या कर ली.
