देश

पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में फिर 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग अपने परिवार से बिछड़े

ध्य प्रदेश में कुबेरेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मौत होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 2 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। अब तक 4 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

वहीं कई लोग अपने परिवार से बिछड़े हुए हैं।

8 लाख श्रद्धालु यात्रा में हैं शामिल

कुबेरेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में देश भर से करीब 8 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंगलवार को इस यात्रा में शामिल 2 श्रद्धालु की तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। इसी तरह बुधवार को भी 2 श्रद्धालुओं की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय चतुर सिंह निवासी पांचवल गुजरात और 65 वर्षीय ईश्वर सिंह निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं मंगलवार को जिनकी मौत हुई है उनकी पहचान 56 वर्षीय जसवंती बेन निवासी ओम नगर राजकोट गुजरात और 48 वर्षीय संगीता गुप्ता निवासी फिरोजाबाद यूपी के रूप में हुई है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button