देश

कर्नाटक भूस्खलन: लापता ट्रक चालक के परिवार ने बचाव अभियान में देरी का दावा किया

कोझिकोड: कर्नाटक के एक गांव में भारी भूस्खलन में ट्रक फंसने के बाद 16 जुलाई से लापता केरल के ट्रक चालक अर्जुन के परिवार ने शनिवार को दावा किया कि वहां चलाए जा रहे बचाव अभियान में देरी हुई है।

अर्जुन की बहन ने मीडिया को बताया कि कर्नाटक पुलिस को 16 जुलाई को ही सूचित कर दिया गया था कि वह लापता हैं और बाद में उनके ट्रक की ‘जीपीएस लोकेशन’ सहित अन्य विवरण उन्हें बता दिए गए, लेकिन आज तक उनके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इतनी देरी हो रही है, तो हमें क्या उम्मीद रखनी चाहिए?’’केरल के वन मंत्री ए.के. ससींद्रन ने सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों को बताया कि केरल सरकार और राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रभावी हस्तक्षेप के बाद बचाव अभियान में तेजी लाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button