छत्तीसगढ़

388 निशानेबाजों की भिड़ंत! छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय राइफल चैंपियनशिप का हुआ शानदार समापन

रायपुर, 9 सितंबर 2025।
छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता सोमवार को उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुई। 28 अगस्त से 8 सितंबर तक चले इस बारह दिवसीय आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों से आए करीब 388 निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह प्रतियोगिता जिंदल स्टील के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और हर बार खिलाड़ियों की बड़ी संख्या इसमें हिस्सा लेती है।

उपमुख्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि

समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एसोसिएशन और जिंदल स्टील को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा –
“खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि जीवन की चुनौतियों से जूझना भी सिखाते हैं। हार से निराश होने की जगह हर खिलाड़ी को उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।”

अन्य गणमान्य भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंहपीसीसीएफ अनिल साहू और जिंदल स्टील के अध्यक्ष प्रदीप टंडन ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विभिन्न श्रेणियों में हुई प्रतिस्पर्धा

प्रतियोगिता में 50 मीटर राइफल, 10 मीटर एयर राइफल व पिस्टल, 25 मीटर एयर राइफल और सेंटर फायर पिस्टल सहित कई श्रेणियों में मुकाबले हुए। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और लगन से अपनी निशानेबाजी कला का प्रदर्शन किया।

युवाओं को मिला बड़ा संदेश

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ता को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेल प्रतिभा को निखारने में भी महत्वपूर्ण साबित हुई।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button