देश

ग्वालियर: व्यापमं कांड में शामिल 5 पुलिसकर्मी बर्खास्त: कोर्ट से सजा मिलने के बाद एसपी ने जारी किया आदेश

ग्वालियर। व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) फर्जीवाड़े में शामिल ग्वालियर के 5 आरक्षकों को एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बर्खास्त कर दिया है। आरोपी आरक्षकों को 2014 में भोपाल एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से सभी निलंबित चल रहे थे। वहीं कोर्ट से सजा होने पर पांचों को बर्खास्त किया गया है। एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने इन्हें बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए है।

बता दें कि प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं फर्जीवाड़े में पुलिसकर्मियों का भी नाम सामने आया था। ऐसे पुलिसकर्मियों पर प्रकरण कर इन्हें निलंबित कर दिया गया था। व्यापम फर्जीवाड़े में नामजद पांच सिपाही धर्मेंद्र रावत, पूरन सिंह, लंकेश शर्मा, देवेश त्यागी, धीरज दोनेरिया का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट से इन पांचों को सजा हो गई। इसके बाद एसएसपी ने पांचों को को बर्खास्त कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button