छत्तीसगढ़

महासमुंद: नशे की डोज के 50 पैकेटः CG में साढ़े 12 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे…

महासमुंद. नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे 2 आरोपी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से साढ़े 12 लाख का गांजा जब्त किया है. साथ ही गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि, पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह ने क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में पुलिस को मुखीबर से सूचना मिली कि, कार क्रमांक CG17KK5397 ओडिशा से अवैध गांजा तस्करी कर रायपुर खपाने के लिए लेकर जा रहे हैं.

वहीं पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार कार को रोककर जब जांच की तो आरोपियों के कब्जे से 50 पैकेट कुल 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. जब्त गांजे और वाहन की कुल कीमत 15.50 लाख रुपये आंकी जा रही है. मामले में पुलिस ने धनु मंडावी निवासी आजाद चौक जिला बलौदा बाजार और सैयद अशफाक निवासी यदुनंदन नगर बिलासपुर को गिरफ्तार किया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button