देश

7th Pay Commission Latest News: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर लगी मुहर! इस दिन कर्मचारियों को नए साल की मिलेगी सौगात

नई दिल्ली: 7th Pay Commission Latest News महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही मोदी सरकार बड़ी सौगात देने वाली है। बताया जा रहा है कि सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की पूरी तैयारी कर ली है और जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है। महंगाई भत्ते में साथ ही सरकार इस बार HRA में भी बढ़ोतरी करेगी। यानि सरकारी कर्मचारियों को डबल फायदा होने वाला है।

4 प्रतिशत बढ़ेगा डीए

7th Pay Commission Latest News मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पिछली बार की तरह ही 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 50 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले ​दिवाली पर सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद डीए 46 प्रतिशत हो गया था।

HRA में भी होगी बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 50 फीसदी या उससे ज्यादा होने के बाद HRA रिवाइज हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार जब भत्ता 50 फीसदी या इससे ज्यादा हो जाता है तो HRA को रिवाइज करने का काम किया जाता है।

इस दिन होगा ऐलान

अब तक के पैटर्न पर गौर करें तो मार्च के महीने में सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर देती है, जो जनवरी से जून तक के लिए प्रभावी होता है। वहीं, जुलाई से दिसंबर तक के लिए भत्ते में बढ़ोतरी की बात करें तो इसकी घोषणा अक्टूबर महीने में की जाती है। इस तरह केंद्रीय कर्मचारियों को छमाही आधार पर साल में दो बार भत्ते बढ़ाकर केंद्र की मोदी सरकार देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button