बिलासपुर। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने वाले क्राइम ब्रांच के निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव समेत 8 पुलिसकर्मियों को पुलिस ने कॉप ऑफ द मंथ चुना गया है। एसपी संतोष सिंह ने पुलिसिंग में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन देने प्रत्ति माह कॉप ऑफ द मंथ पुरुस्कार देने की योजना शुरू की है। जिसके तहत 8 पुलिसकर्मियों को एसपी ने पुरुस्कार दिया है।
निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव प्रभारी, एसीसीयू को थाना चकरभाठा में मर्डर कर अंगभंग करने के आरोपी को पकड़ने एवं अन्य कई अंधे कत्ल के आरोपियों की धरपकड़ करने में उत्कृष्टता हेतु, उनि. ओम प्रकाश कुर्रे चैकी बेलगहना थाना कोटा को 2.5 क्विंटल गांजा घेराबंदी कर बरामद करने हेतु, प्र.आर. 571 दिलीप सिंह को पु.अ.कार्यालय कार्यालयीन कार्य में उत्कृष्ट कार्य हेतु, प्र.आर 582 अजय चैरसिया थाना कोनी को पुन्नी बाई के कब्जे से 78 नग चांदी के पायल बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी करने के उल्लेखनीय कार्य हेतु, प्र.आर. 715 राकेश तिवारी थाना यातायात कोे यातायात संबंधी कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के सराहनीय कार्य हेतु,


