9 Saal 9 Sawal: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने उनसे 9 सवाल पूछे हैं. कांग्रेस की ओर से अडाणी, किसानों की आय दोगुनी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर सवाल पूछे गए हैं.
9 Saal 9 Sawal: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने उनसे 9 सवाल पूछे हैं. कांग्रेस की ओर से अडाणी, किसानों की आय दोगुनी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर सवाल पूछे गए हैं. कांग्रेस की ओर से 9 साल, 9 सवाल पर बुकलेट भी जारी किया गया है. पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस देशभर के 35 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 सवाल पूछना चाहती है. हम उसी 9 साल 9 सवाल के लिए एक दस्तावेज भी जारी कर रहे हैं.
कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और बाद में लगातार ये 9 सवाल उठाए लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला. कांग्रेस पार्टी आज पीएम मोदी से 9 सवाल पूछ रही है. हम चाहते हैं कि इन सवालों पर पीएम मोदी चुप्पी तोड़ें और कहा कि 26 मई को प्रधानमंत्री मोदी को ‘माफी दिवस’ (Mafi Diwas) के रूप मनाना चाहिए.



