देश

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें अबतक क्या हुआ?

मणिपुर (manipur) में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि सरकार सभी आरोपियों को मौत की सजा दिलाने के लिए प्रयास करेगी। वहीं, भीड़ ने गुरुवार (20 जुलाई) शाम को एक आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया।यह संविधान का सबसे घृणित अपमान- सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार से पूछा है कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं। CJI ने कहा कि सांप्रदायिक संघर्ष के दौरान महिलाओं का एक औजार की तरह इस्तेमाल कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह संविधान का सबसे घृणित अपमान है। मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

नग्न वीडियो शेयर करने पर सरकार लेगी एक्शन-न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार ने फेसबुक-ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्वस्त्र महिला की वीडियो को शेयर न करने का आदेश दिया है। आदेश का उल्लंघन होने पर केंद्र सरकार ट्विटर के खिलाफ एक्शन ले सकती है। ​​​​​​मणिपुर के हालात सामान्य नहीं है इंटरनेट बंद होने के कारण कई घटनाओं का उजागर होना अभी बाकी है। 20 जुलाई तक मणिपुर से जो जानकारी मिली है वह ये है कि अभी तक 200 से ज्यादा लोग जान गवां चुके हैं, 60 हजार लोग बेघर,6 हजार से ज्यादा लोग हिरासत में, 5 हजार से ज्यादा आगजनी घटनाएं आदि।वायरल वीडियो का क्या है मामला-न्यूज वेबसाइट स्क्रॉल ने तीन पीड़ित महिलाओं में से एक महिला से बात की।

40 वर्षीय महिला ने बताया, ‘जब हमने सुना की मैतेई भीड़ पास के गांव में घरों को जला रही है तो हमारा परिवार और अन्य लोग भाग निकले, लेकिन भीड़ ने खोज लिया। हमारे पड़ोसी और बेटे को थोड़ी दूर ले जाकर मार दिया गया। इसके बाद भीड़ ने महिलाओं पर हमला करना शुरू कर दिया और उन्होंने हमसे कपड़े उतारने के लिए कहा।’पीड़ित महिला ने बताया, ‘हमने इसका विरोध किया। इसके बाद उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम कपड़े नहीं उतारोगी तो हम तुम्हें मार डालेंगे। इसके बाद खुद को बचाने के लिए मैंने कपड़े उतार दिए।

इस दौरान वहां मौजूद पुरुषों ने मुझे थप्पड़ और मुक्के मारे। मुझे पता नहीं चला कि मेरी 21 साल की पड़ोसी के साथ क्या हो रहा है, क्योंकि वह कुछ दूरी पर थी।’महिला ने आरोप लगाया, ‘मुझे सड़क के पास एक धान के खेत में खींच लिया गया और पुरुषों ने लेटने के लिए कहा। इसके बाद मैं खेत में लेट गई। तीन लोगों ने मुझे घेर रखा था। उनमें से एक ने दूसरे से कहा- चलो इसका रेप करते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं भाग्यशाली थी कि मेरे साथ रेप नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने मेरे शरीर को छुआ।’ इसके अलावा 21 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया है जब लड़की के भाई ने बचाना चाहा तो उसे मार दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button