Happy New Year 2024: मंदिरों में दिखी नए साल की धूम, उज्जैन-काशी में हुई साल 2024 की पहली आरती, धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
नई दिल्ली। Happy New Year 2024 आज से नए साल 2024 का आगाज हो चुका हैं। आज साल का पहला दिन है। इस मौके पर पूरे देश में पटाखे फोड़कर लोग नए साल का स्वागत किया। इसी के साथ, 2023 की विदाई हो गई। नए साल को लेकर पूरे देशभर में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। महाकाल, वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया।
Happy New Year 2024 साल के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 2024 की पहली भस्म आरती की गई। वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में वर्ष 2024 की पहली गंगा आरती और सूर्य पूजा दशाश्वमेध घाट पर की गई। इसके अलावा लोधी रोड स्थित साईं मंदिर में साल 2024 की पहली आरती हुई।
आपको बता दें कि नए साल पर सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। इधर, मॉल, पब और क्लबों में 31 दिसंबर को रात भर पार्टी हुई। इस बार 30 और 31 दिसंबर को वीकेंड के अलावा 1 जनवरी को नया साल होने की वजह से 3 दिन की छुटि्टयां हैं।


