Uncategorized

मध्यप्रदेश में आई फ्लू बेकाबू: राजधानी में हर दिन 300 से 400 मामले आ रहे सामने, जानिए मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता से बचने के उपाय


भोपाल।
 मध्यप्रदेश में आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन हजारों की संख्या में मरीज मिल रहे। राजधानी भोपाल में आई फ्लू के रोज 300 से 400 मामले सामने आ रहे है। बीते 10 दिनों में तीन हजार से ज्यादा आई फ्लू के मारिजों की संख्या दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता रामनानी से आखिर आई फ्लू इतनी तेज़ी के साथ क्यों फैल रहा है और इससे बचने के उपाय ?

प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता रामनानी ने आई फ्लू को लेकर सुझाव देते हुए कहा कि, आंखों में बिल्कुल हाथ ना लगाएं और ना आंखों को गंदे हाथों से छुए। आंखों में चश्मा लगा कर रखें। विनीता रामनानी ने बताया कि अभी लगभग 10 दिन तक और मरीज की संख्या बढ़ेंगे। फिर 10 दिन के बाद धीरे धीरे आई फ्लू का असर कम होने लगेगा।

विशेषज्ञ डॉ. विनीता रामनानी ने बताया कि, साल 2017 में सबसे ज्यादा आई फ्लू के मामले सामने आए थे। उन्होंने कहा कि, आई फ्लू को लेकर लोग नहीं डरे और ना इसकी दवा स्टॉक करें। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है इसलिए आई फ्लू से बच्चे ज्यादा संक्रमित हो रहे है। उन्होंने कहा कि जिसको आई फ्लू हो वो दूसरों से दूर रहें।

वहीं राजधानी भोपाल में लगातार आई फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे है। जिसके चलते शहर के कई स्कूलों में या फैसला लिया गया है की परिजन अपने बच्चों को चश्मा लगाकर ही स्कूल भेजें। वहीं जो बच्चे आई फ्लू की चपेट में आए है उन्हें स्कूलों से छुट्टियां भी दी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button