छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ दुर्ग- बच्चों से भरी ई-रिक्शा पलटी, 9 बच्चे घायल, गृहमंत्री बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्कूली छात्रों से भरी ई-रिक्शा पलट गई। घटना में 9 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद गृह मंत्री बच्चो से मिलने अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश डॉक्टरों को दिए हैं। घटना अंडा थाना क्षेत्र की है।
