Raigarh News: शहर की सड़के जर्जर, बनाने के लिए 7 करोड का टेंडर लेकिन आचार संहिता काली छाया न पड़ जाए
रायगढ़, 25 अगस्त 2023। शहर की अधिकांश सड़क जर्जर हो रखी है, लेकिन इन सड़को को बनाए जाने में आचार संहिता का संकट खड़ा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लग जाएगी, नियमों के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद ही सड़क बनाने का नियम है, इसी पेंच की वजह से सड़को का काम विधानसभा चुनाव खत्म होंने के बाद ही शुरु होंने की बात कही जा रही है। हालांकि जनप्रतीनिधियों का दावा है कि सितंबर के तुरंत बाद तेजी से काम शुरु कर दिया जाएगा।
गड्ढ़ो और खराब सड़कों चलना मजबूरी- शहर की अधिकांश सड़क खराब हो रखी है, इसमें शहीद चौक से अग्रसेन चौक तक की सड़क में गड्ढ़े हो रखे है, वही जेल कॉम्लेक्स के सामने सड़क बनाए जाने के बाद कुछ दिनोें वहां फिर गड्Þढ़े हो गए है। इसी तरह निलाचल भवन के सामने की सड़क भी खराब हो रखी है, सड़को में बड़े बड़े गड्ढ़े हो रखे है। जर्जर सड़को में चलने की मजबूरी शहरवासियों की बन जा रही है। पिछले दिनों विजयपुर के पास सड़Þक खराब होंने पर विरोध हुआ तो स्लैग डालकरके बनाया, लेकिन फिर से जानलेवा गड्ढ़े हो गए।
शहर के 12 से ज्यादा सड़को को बनाने के लिए 7 करोड 11 लाख रुपए का टेंडर किया है। इसमें से दो से तीन सड़के ही बनाई जा सकी है। बाकी सड़को का काम मानसून आने की वजह से पूरी नहीं हो पाई है। यह सारे टेंडर मई- जून में किया गया था।
यह सड़के बनाई जानी है-
– सत्तीगुड़ी चौक से जिंदल टैक्सटाइल तक की सड़क
– एसपी बंगला से सरस्वती प्रतिमा तक की सड़क अधूरी सड़क
– सुभाष चौक से निगम दफ्तर तक अधूरी सड़क
– तुलसी होटल से चक्रधर नगर चौक तक
– बेलादुला के अंदर की सड़क
– सत्तीगुड़ी चौक से कोतरा रोड की बीटी सड़क
– खर्राघाट से श्रीराम कॉलोनी के पास
– बेनीकुंज से सावित्री नगर
– बोईरदादर चौक से विजयपुर चौक
– उर्दना वार्ड के भीतरी इलाकें में सड़क निर्माण
इन सड़को को बनाने के लिए तीन ठेका कंपनी ने टेंडर ले लिया, इसमें वर्कआॅर्डर प्रोसेस भी हो गया है।
यह बड़ी पेंच फंसी हुई है
दरअसल पीडब्ल्यूडी के गाईडलाइन को ही नगर निगम मानती है, इसमे देखे तो 15 अक्टूबर तक सड़को निर्माण नहीं कराया जा सकता है। क्योकि 15 अक्टूबर तक मानसून रहता है, इसके बाद डामर का काम शुरु किया जा सकता है। एक दर्जन से अधिक सड़को का काम डामर का है, बड़ी बात यह हैं कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग जाएगी। आचार संहिता लगने के बाद कामकाज ठप्प हो जाएगा। जनप्रतीनिधियोें दावा हैं कि सितंबर के बाद काम को शुरु करा ुदेने का दावा कर रहे है।
काम जल्द शुरु कराया जाएगा
एक दर्जन से अधिक सड़कों का डामरीकरण करने के लिए हमने टेंडर होकरके वर्कआॅडर प्रोसेस भी हो गया है। मानसून आ जाने की वजह से काम पूरा नहीं हो पाया है, हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम आचार संहिता पहले ही काम शुरु करा दे। इसकी तैयारियां कर ली गई है, चुनाव के पहले सारी सड़के दुरुस्त कर ली जाएगी।
जानकी काटजू, मेयर, नगर निगम


