देश

Jharkhand News: गिरिडीह में तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है. तालाब में डूबने से 4 लड़कियों की मौत हो गई. घटना पचम्बा थाना क्षेत्र की है.

 

गिरिडीहः पचम्बा थाना इलाके के पेठियाटांड के समीप सोना महतो तालाब में बड़ा हादसा हो गया है.

यहां करमा पूजा को लेकर स्नान करने पहुंची पांच बच्चियां तालाब में डूब गईं. जिनमें से चार की मौत हो गई. बच्चियों की मौत की एसपी दीपक शर्मा ने पुष्टि की है.

कैसे हुआ हादसाः बताया जाता है कि मंगलवार को करमा पूजा को लेकर जावा बालू उठाव करने और स्नान करने, हंडाडीह की बच्चियां सोना महतो तालाब आयी थी. यहां पर सभी स्नान करने लगी. इसी दौरान पांच बच्चियां गहरे पानी में चली गईं. इस दौरान शोर हुआ तो ग्रामीणों का जुटान हुआ. लोग तालाब में कूदे और बच्चियों को खोजा जाने लगा. तीन को कुछ देर में ही निकाल लिया गया. जबकि दो बच्चियों की खोज में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. काफी देर की मेहनत के बाद सभी बच्चियों को निकाला गया. निकाली गई बच्चियों में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. सभी बच्चियों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चार लड़कियों की मौत हो गई. लड़कियों की मौत की पुष्टि एसपी दीपक शर्मा ने की है. एक लड़की का इलाज चल रहा है.

नहाने के दौरान हुआ हादसाः इधर मामले की सूचना पर पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह भी पहुंचे. घटना से थानेदार ने वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया. थाना प्रभारी ने कहा कि नहाने के क्रम में बच्चियां डूबी हैं. इधर अस्पताल में अन्य अधिकारी भी पहुंचे हैं. दूसरी तरफ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button