देश

Bharat Jodo Nyay Yatra Sticker : भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पोस्टर लॉन्च, खरगे-वेणुगोपाल ने अपनी गाड़ी में लगाया स्टीकर..

Bharat Jodo Nyay Yatra Sticker : नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अब कम ही समय रह गया है। चुनाव से पहले सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पीएम मोदी की लक्षद्वीप वाली तस्वीरों पर निशाना साधा है। साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा बताई।

कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही भारत न्याय यात्रा का LOGO शनिवार (6 दिसंबर) को जारी किया है। इस लोगो के दो हिस्से हैं जिस पर लिखा है “भारत जोड़ो न्याय यात्रा, न्याय का हक मिलने तक”। इससे एक हिस्से में “भारत जोड़ो नया यात्रा” लिखा गया है जो तिरंगा के रंग से सजाया गया है। जबकि दूसरे हिस्से में ब्लू कलर में “न्याय का हक” और काले कलर में “मिलने तक” को रखा गया है। इतना ही नहीं भारत जोड़ो यात्रा के जैसे ही कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टीजर रिलीज कर दिया है।

इसके बाद जैसे ही भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर लॉन्च हुआ तो सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी गाड़ी में भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर लगाया। उसके बाद जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल ने भी अपनी अपनी गाड़ियों में भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर लगाया। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे।

यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने पहले होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे। यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button