छत्तीसगढ़

महिला समृद्धि सम्मेलन : CM बघेल ने की छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना की घोषणा, राजीव न्याय योजना की तीसरी किस्त को लेकर कही ये बात….

रायपुर. कांग्रेस की ओर से भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना की घोषणा की. इसके अलावा सीएम बघेल ने कहा, इस माह के आखिर में किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त का अंतरण किया जाएगा. भूमिहीन किसान योजना के तहत राशि का अंतरण किया जाएगा.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कहा कि भिलाई की पहचान स्टील प्लांट से है, इसे नेहरू जी ने बसाया था. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में महिलाएं सबसे आगे हैं. चाहे घर का काम हो या ऑफिस का, सभी जगह महिलाएं आगे आकर काम कर रही हैं. सीएम ने कहा, महिलाओं को हरेली, तीजा, के अवकाश दिया जा रहा है. गणेश चतुर्थी, विश्व आदिवासी दिवस के अवकाश देने का काम किया. हमारे बोली भाषा का सम्मान देने का काम किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button