छत्तीसगढ़

भिलाई CRIME : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चरित्र संदेह पर वारदात को दिया अंजाम

दुर्ग. भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति देव कुमार साहू अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर संदेह किया करता था. इसे लेकर पिछले दो महीनों से दोनों के बीच भारी विवाद हो रहा था. बात-बात पर दोनों के बीच मारपीट तक हो जाती थी. यह घटना लेबर कॉलोनी जामुल की है.कल देर रात देव कुमार साहू शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी पुष्पा से विवाद करने लगा. पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी, जिसे देखते ही देव कुमार साहू अपना आपा खो बैठा और पुष्पा के साथ विवाद किया और उसके साथ मारपीट करने लगा. इससे भी मन नहीं भरा तो अलसुबह जब पुष्पा सोई थी तब घर पर ही रखे कांसे के लोटे से देव कुमार साहू ने ताबड़तोड़ उसके सर पर वार किए और इतना मारा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई.पूरी घटना लेबर कॉलोनी जामुल की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही जामुल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर विवेचना कर रही है. आरोपी पति देव कुमार साहू को हिरासत में ले लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button