छत्तीसगढ़
CG Weather: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक सहित इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की चेतावनी… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नईदिल्ली। भीषण गर्मी से छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। नौतपा से पहले देश के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश ने कई जिलों को भीगोया है. मौसम विभाग ने इस महीने के आखिरी सप्ताह में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। एक ट्रफ निचले स्तरों पर बिहार से तेलंगाना तक हुए छत्तीसगढ़ होते हुए जा रही है। एक ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है।


