छत्तीसगढ़

CG Politics: ’75 साल के बाद महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रतिनिधित्व दिया..’ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कही ये बातें

रायपुर। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों का भव्य स्वागत किया। इतना ही नहीं शंखनाद और फुल बरसाकर महिलाओं ने अभिनंदन किया। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा, कि बरसों से महिलाओं की अपेक्षा हो रही थी। पीएम मोदी के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान बढ़ा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ बेटियों की सुरक्षा के द्वारा भी खुल। महिलाओं की अपेक्षाओं पर पीएम मोदी ही खरा उतर सकते हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि  कई दशकों से इस पर चर्चाएं हुई, लेकिन ये बिल अपने मुकाम पर नहीं पहुंच सका था।

वहीं, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा, कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं-बहने सुरक्षित नहीं हैं।  इस सरकार में ये बोलते ज्यादा है काम नहीं करते, ये सरकार आम लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने आगे कहा कि आमजनता, महिलाओं को बिलकुल भी सुरक्षा नहीं दी जा रही। लोगों की अपेक्षाओं पर ये खरा नहीं उतर रहे हैं। आने वाले समय में इन्हें करारा जवाब मिलेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हैं।

रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की आजादी के 75 साल के बाद महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रतिनिधित्व दिया है। उनके इस फैसले से महिलाओं में खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने पीएम मोदी को अभिनंदन करने हेतु स्वागत किया है और पीएम को धन्यवाद करने की बात भी कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button