देश
दिल्ली के मुखर्जी नगर में गर्ल्स पीजी हॉस्टल में लगी भीषण आग, 35 लड़कियों को सुरक्षित बचाया गया
Mukherjee Nagar PG Fire Video: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में स्थित एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए कुल 20 दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है और पीजी में फंसी सभी 35 लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, पीजी छात्रावास में रहने वाली 35 लड़कियां आग लगने के बाद इमारत में फंस गईं थीं। “कुल 20 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, कुछ लड़कियां इमारत में फंसी गईं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह आग मुखर्जी नगर के सिग्नेचर अपार्टमेंट के पीजी में लगी थी।


