छत्तीसगढ़
जांजगीर चांपा: पटवारी गिरफ्तार, भांजे के आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई…
जांजगीर चांपा। भांजे को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने पटवारी (मामा) सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा थाना हसौद जिला सकती के रहने वाले है।
दरअसल, 29 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि पटवारी लखन कुर्रे का भांजा प्रमोद बंजारे किराए के मकान में आत्महत्या कर ली है। मृतक अपने मामा लखन कुर्रे के मकान दीनदयाल कालोनी में किराए पर रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया।

