छत्तीसगढ़

CG BREAKING: महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में 4 आरोपियों की बढ़ाई गई 7 दिनों की रिमांड, जानिए अगली सुनवाई कब ?

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार 4 आरोपियों की रिमांड खत्म होने पर विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अजय सिंह राजपूत की कोर्ट ने 7 दिनों की रिमांड बढ़ा दी है. आरोपियों की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी.

बता दें कि, पुलिस एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सट्टेबाजी का आरोपी सतीश चंद्राकर और हवाला कारोबारी बंधु अनिल,सुनील दम्मानी की 6 दिन की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में ईडी ने पेश किया है. हाल ही में ED ने प्रदेश के दो जिलों रायपुर और भिलाई में छापेमारी की कार्रवाई की थी. जिसमें ईडी ने वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर, सीए और जमीन कारोबारियों को अपने शिकंजे में लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button