देश

मुंबई BREAKING : गोरेगांव की पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 7 की मौत, 39 घायल, 4 कार और 40 से ज्यादा बाइक जलकर खाक

मुंबई. गोरेगांव के पास एक पांच मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 39 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिनका इलाज मुंबई के एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है. इस आगजनी में चार कार और 40 से ज्यादा बाइक जलकर खाक हो गई हैं. ये घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है. घटना स्थल पर पुलिस और बचाव दल तैनात हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक पार्किंग एरिया में पड़े कपड़ों में आग लग गई थी, जिसके बाद आग पूरे इलाके में फैल गई.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button