Manka Dai Janjgir: इस मंदिर में भक्त करते हैं माता से सीधे बात, दीवारोें पर लिखकर लगाते हैं अर्जी, रोज हजारों की संख्या में लगता है भक्तों का तांता
Manka Dai Janjgir: शारदीय नवरात्री शुरू हो चुकी है और माता के देवालयों में भक्तों की भीड़ उम़ड़ने लगी है। जांजगीर में स्थित मां मनका दाई मंदिर है जहां माता और भक्तों के बीच संवाद का अनोखा तरीका है। भक्त माता से कहते हैं अपनी सीधी बात, माता भी भक्तों की फरियाद पड़ लेती है, और उनकी मनोकमाना पुरी करती है। बात अजीब है, पर सत्य है। जांजगीर चांपा जिले के खोखरा में विराजित मां मनका दाई मंदिर के दिवालों पर हजारों की संख्या में भक्त अपनी बात व मनोकामना लिखकर माता से सीधे बात करते हैं। माता भी उनकी फरियाद को पूरी करती है, यही वजह है कि अब दिनोंदिन दीवारों पर संदेशो की संख्या बढ़ती जा रही है।
पूजा उपासना चड़ावे के साथ ही वे मां मनका से सीधे बात करना चाहते हैं।यही वजह है कि मंदिर प्रबंधन की आरे से दीवार पर लिखने की मनाही के बावजूद रोज हजारों की संख्या में भक्त अपनी फरियाद लिख रहें हैं। मां मनका दाई के भक्तों ने अपने आराध्य देवी से बात, संवाद करने के इस तरीके से उनको लगता है कि वे देवी के और करीब पहुचते हैं। इस तरह फरियाद लिखने से उनकी मनोकामना पूरी होती है।


