छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस : सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन ने शहीदों को किया याद, माल्‍यर्पण कर दी सशस्‍त्र सलामी

दंतेवाड़ा। केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 231वीं बटालियन ने जावंगा, गीदम मुख्‍यालय में शनिवार को पुलिस स्‍मृति दिवस का आयोजन किया. इस दौरान सुरेन्‍द्र सिंह, कमांडेंट 231वीं बटालियन, जयन पी सैमुएल द्वितीय कमान अधिकारी, मुकेश कुमार चौधरी उप कमाण्‍डेंट, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने वाहिनी मुख्‍यालय स्थित शहीद स्मारक स्‍थल पर माल्‍यर्पण किया और शहीदों को सशस्‍त्र सलामी दी और मौन रखा. 231वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने उन सभी वीर जवानों को याद किया, जिन्‍होंने मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्‍च बलिदान दिया.

शहीद स्‍मारक स्‍थल पर सुरेन्‍द्र सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि 21 अक्‍टूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र “हॉट स्प्रिंग” में सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए चीनी सेना से डटकर मुकाबला किया और अंत में अपने प्राण न्‍यौछावर कर दिए थे. उनके इस बलिदान को प्रतिवर्ष 21 अक्‍टूबर को पुलिस स्‍मृति दिवस के रूप में याद किया जाता है. इस दौरान कमाण्‍डेंट सुरेन्‍द्र सिंह ने जवानों को अपने दायित्‍वों का निर्वाहन पूर्ण ईमानदारी और निष्‍ठा से करने के लिए प्रेरित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button