छत्तीसगढ़

CG Weather Update: प्रदेश के इन इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रात के समय लोगों को अब ठंड का अहसास होने लगा हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव नहीं होगा और ठंडकता बनी रहेगी। इसके बाद 29 अक्टूबर से पूर्वी हवाओं के आने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और ठंड कम होगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह तक ठंड थोड़ी कमतर ही रहने की उम्मीद है। इसके बाद ठंड में फिर से बढ़ोतरी होगी।बता दें कि प्रदेश भर में नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इन दिनों प्रदेश में ठंडी व शुष्क हवाओं के आने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। विशेष रूप से सुबह-सुबह और रात के समय ठंडकता बढ़ी है। मौसम विभाग ने इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद जताई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट बनी हुई है। इसके चलते शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इससे रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button