छत्तीसगढ़

Mohla-Manpur Elections 2023 : मोहला-मानपुर ब्लॉक के पारडी गांव के पोलिंग बूथ में मतदान रुका, सामने आई ये बड़ी वजह

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान हो रहा है। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी बीच जनता के साथ साथ प्रत्याशी, अधिकारी एवं मंत्री भी वोट डालने पहुंच रहे हैं।

इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

मोहला ब्लॉक के पारडी गांव के पोलिंग बूथ में मतदान रुका

छत्तीसगढ़ की 90 में से 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहला मानपुर के पारडी गांव के पोलिंग बूथ पर मतदान रूक गया है। बता दें कि वीवीपीएटी खराब होने के कारण मतदान की प्रक्रिया को रोका गया है। अगर वोटों की बात करें तो अभी तक कुल कुल 782 वोट है अभी तक 233 वोट पड़ चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button