छत्तीसगढ़

राहुल गांधी का राजनांदगांव में बड़ा ऐलान, गरीबों का अब 10 लाख रुपए तक का होगा मुफ्त इलाज, मजदूरों को मिलेगा 10 हजार रुपए

राजनांदगांव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजनांदगांव में आयोजित जनसभा में पार्टी की दो बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया. इसमें पहला डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज और अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज और दूसरा भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि 10 हजार रुपए करना शामिल है.

राहुल गांधी ने राजनांदगांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल पहले हमने छत्तीसगढ़ की जनता से तीन-चार वायदे किए थे. सबसे बड़ा वायदा किसानों का कर्जा माफ होगा, और एक सरकार आएगी, किसानों की रक्षा करेगी. किसानों की, मजदूरों की आवाज सुनेगी, और उनको सुनकर सरकार चलाएगी. हमने यह भी कहा था कि किसानों को धान का 2500 रुपए मिलेगा. हमने 15-20 बातें नहीं बोली थी, 4-5 बातें बोली थी, जिसे हमने करके दिखाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button