छत्तीसगढ़

बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष नड्डा के साथ सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी अमलीडीह में बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम हुआ. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नड्डा ने पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुनी.

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को सुनने के बाद मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बूथ पर विजय हो इसके लिए सभी को शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि चुनाव की बेला है. 17 की मतदान होना है. सभी अपने बूथ पर एक एक मतदाता से अवश्य संपर्क करें. उन्हें अपनी बात भी बताएं और उनकी बात भी सुनें. दोनों का समावेश कर आगे की यात्रा तय करें. निवेदन करें की आपको मत जरूर देना है, और उन्हें प्रेरित भी करना है. वोट आपके पक्ष में दे या नहीं पर आग्रह आपकी ओर से होना चाहिए.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button