छत्तीसगढ़

Bilaspur Accident: यात्रियों से भरी मैजिक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, मंदिर दर्शन करने जा रही दो महिलाओं की मौत ,5 घायल

Bilaspur। यात्रियों से भरी टाटा मैजिक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते महामाया दर्शन करने जा रही दो महिलाओं की मौत हो गई वही 5 गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मैजिक सवारी बैठाने के लिए रुका था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे ठोकर मारी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

कल दोपहर सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी 60 वर्षीय महिला लक्ष्मी सिंह पति नरेंद्र सिंह अपने पड़ोस की अन्य महिलाओं को लेकर रतनपुर महामाया मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। सभी एक सवारी टाटा मैजिक में सवार होकर निकली थी। जब गाड़ी मदनपुर के पास पहुँची तो एक यात्री ने हाथ दिखाया। गाड़ी जब उसे बैठाने के लिए रुकी तो पीछे से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि टाटा मैजिक रोड़ से उतर कर काफी दूर खेत में फेंका गई। और टाटा मैजिक ट्रेलर के टक्कर से पूरी तरह चपट गई। हादसे की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां परीक्षण उपरांत 60 वर्षीय सावित्रीबाई पति रूपराम व 60 वर्षीय लक्ष्मी सिंह पति नरेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही 5 अन्य महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें सिम्स रेफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button