छत्तीसगढ़

सुकमा BREAKING : सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

सुकमा। जिले के तोंगपाल में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना से सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप मच गया. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर मेकाज भेजवा दिया गया.

जानकारी के अनुसार, तोंगपाल के लेदा स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में सीआरपीएफ के एक जवान ने शनिवार सुबह खुद को गोली मार ली. जवान का नाम गौकरण उम्र 32 वर्ष बताया जा रहा है और जो सीआरपीएफ के 227 बटालियन में पदस्‍थ था. मृतक जवान मानपुर मोहला का रहने वाला था. शनिवार की सुबह उसकी ड्यूटी गार्ड रूम में लगी हुई थी. इसी दौरान अपने सर्विस बंदूक से खुद की कनपटी में गोली मार ली.

जवान ने खुद को गोली सुबह करीब 7.30 से 8 बजे मारी, गोली की आवाज सुनते ही अन्य सीआरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचे. जवान लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रस्ते में ही उसने दम तोड़ तोड़.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button