छत्तीसगढ़
Kondagaon Vidhan Sabha Chunav 2023: पहले चरण के मतदान प्रक्रिया शुरु, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने किया मतदान, सौ प्रतिशत मतदान करने मतदाताओं से की अपील

Kondagaon Vidhan Sabha Chunav 2023: आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें 20 विधानसभा सीट पर मतदान होना है। बस्तर संभाग में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 60 हजार तैनात हैं। वहीं मतदान करने आएं सभी मतदाताओँ में मतदान को लेकर काफी जोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक लोग मतदान करेंगे।
मताधिकार का किया उपयोग
इसी कड़ी में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव प्रत्याशी लता उसेंडी ने किया मतदान कोंडागांव से दो विधायक रही और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने अपने निवास के नजदीकी मतदान केंद्र सरगीपाल के मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।


