छत्तीसगढ़

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस ने दी डी.लिट. की मानद उपाधि, उल्लेखनीय जन सेवा के लिए मिला सम्मान

रायपुर. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को शनिवार को भुवनेश्वर के कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस ने डी. लिट. की मानद उपाधि दी है. यह उपाधि उन्हें ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास के हाथों से प्रदान की गई.

राज्यपाल को यह सम्मान सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता के माध्यम से उल्लेखनीय जन सेवा के लिए दिया गया है. कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के कुलपति प्राध्यापक और गणमान्य अतिथि उक्त अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित थे.

बता दें कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ओडिशा के दौरे पर हैं. इस बीच वे शुक्रवार को भी कई कार्यक्रम में शामिल हुए. शुक्रवार को वे भुवनेश्वर के जयदेव भवन में आयोजित “मां, माटी और मानवाधिकार” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे.

    R.O. No. : 13910/ 226

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button